Fast Newz 24

Crime News: दूल्हा बदलने के विवाद में गोली लागने से मौत

Crime News: आपको बता दें कि यह घटना बिहार के भागलपुर से सामने आई है।... The post Crime News: दूल्हा बदलने के विवाद में गोली लागने से मौत appeared first on Fast Newz 24.
 
Crime News: दूल्हा बदलने के विवाद में गोली लागने से मौत

Crime News: आपको बता दें कि यह घटना बिहार के भागलपुर से सामने आई है। कहा जा रहा है कि यहाँ पर दो पक्षों में विवाद होने के कारण आपस में जमकर मारपीट हुई, जिसमे गोली लगने की वजह से एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि यह सारा विवाद दूल्हा बदले जाने के आरोप लगाने के कारण खड़ा हुआ था। फिलहाल पुलिस इस मामले (Crime News) की जांच में लग गई है।

Shraddha Murder Case: आरोपी के परिजनों को पहले से थी आफताब के इरादे की जानकारी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सहोरा गांव में कैलाश यादव कि बेटी की शादी थी जिसका नाम अंजलि है। परिजनों के मुताबिक, राजू की चचेरी बहन अंजलि की शादी खगड़िया जिले के बन्देहरा गांव में तय हुई थी।

लेकिन हुआ यूं कि लड़की पक्ष की साइड से दूल्हा बदलने का आरोप लगाया गया जिस पर यह विवाद इतना बढ़ गया कि गोलियां तक चल गई।

लड़की पक्ष का कहना है कि जिस लड़के से शादी तय हुई थी दूल्हा बना लड़का वो नहीं है। इसी मामले को लेकर यह विववाद हुआ था।

गोली लगने से हुई एक की मौत


दूल्हा बदलने को लेकर विववाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई इसके साथ ही हथियार का भी इस्तेमाल किया गया। हथियार में पहले तो लाठी डंडे चलने लगे, लेकिन देखते ही देखते किसी ने इसी बीच गोलीबारी भी शुरू कर दी।


इसी बीच गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। युवक दुल्हन पक्ष से था व दुल्हन का रिश्तेदार था। मृतक का नाम राजू यादव बताया जा रहा है।


जैसे ही पुलिस को इस घटना कि जानकारी मिली तो पुलिस भी वहाँ पहुँच गई। फिलहाल पुलिस भी मामले कि छानबीन में लगी हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कि जा रही है।

The post Crime News: दूल्हा बदलने के विवाद में गोली लागने से मौत appeared first on Fast Newz 24.