Countries Without Army: इन देशों के पास नहीं अपनी कोई भी सेना, कैसे करते हैं खुद की रक्षा?

countries without army

Countries Without Army: आधुनिकता और तकनीक भरे इस दौर में किसी भी देश की ताकत का अंदाजा उसकी सेना (Army) से लगाया जा सकता है। सेना जितनी आधुनिकता से लैस और संख्याबल में बड़ी होगी उस देश को दुनिया में उतना ही ताकतवर माना जाता है।

पर क्या आपको पता है आज भी कुछ देश ऐसे हैं जिसके पास अपना सैन्य बल यानि खुद की कोई सेना नही है। इन देशों का अगर किसी और देश के साथ युद्ध होता है तो इनको किसी और देश की मदद लेनी पड़ेगी।

भारत मे यहाँ बन रहा World Biggest Temple, अयोध्या के राम मंदिर से भी बड़ा है

ऐसे कुछ देशों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी किसी और देश पर निर्भर है। इनमे से कुछ देशों का आउटसोर्स करने से काम चल रहा है तो कई देशों को सुरक्षा की जरूरत ही नहीं पड़ती है। ऐसे में सवाल यह बनता है कि भविष्य में अगर कोई देश इन पर हमला कर दे तो यह अपने देश की सुरक्षा कैसे कर पाएंगे? आइऐ जानते हैं-

These countries do not have their own army

कोस्टा रिका (Costa Rica)

costa rica
कोस्टा रिका (Costa Rica) में कोई सेना नहीं

आपको बता दें 1949 के बाद से कोस्टा रिका (Costa Rica) में कोई सेना नहीं है। ना ही अपना कोई सशस्त्र बल है। 1948 में कोस्टा में गृहयुद्ध (Costa Rica civil war) छिड़ गया था।।। इसके बाद से इस देश में सेना को ही समाप्त कर दिया गया। आमतौर पर पुलिस फोर्स का इस्तेमाल ही इस देश की सुरक्षा के लिए किया जा रहा है। यह एक ऐसा देश है जहां पुलिस ही देश की रक्षा करती है। आंतरिक मामलों को सुलझाने के लिए भी पुलिस ही मौजूद है।

पनामा (Panama)

panama
Panama: 1990 के बाद से यहां कोई सैन्य बल (Military) नहीं है।

पनामा (Panama) भी एक ऐसा देश है जो बिना सेना के चल रहा है। 1990 के बाद से यहां कोई सैन्य बल (Military) नहीं है। हालांकि, देश की आंतरिक समस्याओं और सीमा की सुरक्षा के लिए एक सुरक्षा दस्ता तैयार कर रखा है। इसे पनामा पब्लिक बल (Panama Public Force) कहते हैं।

मॉरीशस (Mauritius)

mauritius
मॉरीशस के पास भी अपनी सेना नही है। इसको Mauritius Island Country भी कहा जाता है।

दुनिया के जाने माने देश मॉरीशस के पास भी अपनी सेना नही है। इसको Mauritius Island Country भी कहा जाता है। यहां हिंदू आबादी तीसरे नंबर पर है। लगभग 10,000 हजार पुलिस कर्मचारियों से बनी पर्सनल फोर्स यहां की सुरक्षा और कानून व्यवस्था की देख रेख करती है।

वेटिकन सिटी (Vatican City)

vatican city
दुनिया के सबसे छोटे देश की अपनी कोई सेना नहीं है

वेटिकन सिटी (Vatican City) दुनिया का सबसे छोटा देश (World Smallest Country) और सबसे कम आबादी (Lowest population country) वाला देश भी है। इस देश की आबादी की बात की जाए तो यहां मात्र 480 लोग ही हैं। यहां कैथोलिक चर्च (Catholic Church) का मुख्यालय है। जहां पोप प्रमुख और दूसरे अधिकारी ही रहते हैं। दुनिया के सबसे छोटे देश की अपनी कोई सेना नहीं है। यांत्रिक सुरक्षा के लिए Gendarmerie नाम की पुलिस है। वही स्विंग गार्ड यहा Holy See की रक्षा करने के लिए तैयार रहते हैं।

सामोआ (Samoa)

samoa
Samoa देश की स्थापना के समय से ही इस देश में कोई सेना नहीं

Samoa देश की स्थापना के समय से ही इस देश में कोई सेना नहीं है। एक Police Force आंतरिक सुरक्षा का ख्याल रखता है। सन 1962 के रक्षा समझौते के अनुसार, New Zealand इसकी रक्षा के लिए जिम्मेदार है। दरअसल, इस देश को न्यूजीलैंड से आजादी इसी शर्त पर मिली थी कि वह अपनी कोई सेना नहीं बनाएगा। इन दोनों देशों के बीच हुई संधि के अनुसार, जब भी सामोआ को सेना की जरूरत होगी तो वह न्यूजीलैंड से मदद मांगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *