Akshay-Nora Fatehi के डांस मुव्स के लोग हुए दीवाने, जमकर Viral हो रहा Video

akshay-nora fatehi dance

Akshay-Nora Fatehi Dance on ‘OO Antava Song’: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) आजकल अमेरिका में अपने ‘The Entertainers Tour’ की वजह से सुर्खियों में छाए हुए है। इस टूर के कई वीडियोज (Videos) अब तक सामने आ चुके हैं। अक्षय के साथ टूर में एक्ट्रेस Nora Fatehi, Sonam Bajwa, Disha Patani और Mouni Roy भी शामिल थीं। अब अक्षय और नोरा फतेही का एक डांस वीडियो (Akshay-Nora Fatehi Dance Video Viral) सामने आया है जिसमें दोनों के शानदार डांस पर फैंस फिदा हो रहे हैं। वीडियो में अक्षय और नोरा (Akshay and Nora) पुष्पा फिल्म के सुपरहिट गाने ‘Oo Antava’ पर डांस करते दिख रहे हैं।

Shraddha First Crush: ये बॉलीवुड हैंडसम एक्टर है श्रद्धा कपूर का पहला क्रश

वीडियो में अक्षय कुमार नोरा फतेही (Akshay Kumar-Nora Fatehi) के साथ सिजलिंग डांस मूव्स
(Sizzling Dance) कर रहे हैं। दोनों एक्टर्स की शानदार केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है। इस वीडियो में फिल्म ‘Pushpa Song Oo Antava’ का नया अवतार देखने को मिल रहा है। अक्षय और नोरा के शानदार डांस ने स्टेज पर आग लगा दी थी। बात करें नोरा फतेही के लुक (Nora Fatehi Look) की तो नोरा ने ऑरेंज कलर की ड्रेस पहनी है और अक्षय ने प्रिंटेड शर्ट पहनी है। दोनों का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Dance Video Viral) हो रहा है।

वीडियो में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) हमेशा की तरह फुल एनर्जी में दिख रहे थे। वहीं नोरा भी एनर्जी और डांस के मामले में अक्षय को पूरी टक्कर दे रही हैं। दोनों ने गले में गेंदा के फूलों की माला पहनी थी। नोरा के लुक को देखकर आपको जीनत अमान की याद आ जाएगी। वीडियो मे अक्षय कुमार मुंह में सिगरेट जैसा कुछ दबाए हुए मस्ती में डांस कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोग अक्षय को इस तरह डांस करने पर ट्रोल भी होना पड रहा हैं।

आपको बता दें ये वीडियो यूएस के डलास सिटी (Dallas City, USA)का है जहां द एंटरटेनेर्स टूर (The Entertainers Tour) का आयोजन किया गया था। इस टूर के कई वीडियोज अब तक सामने आ चुके हैं। नोरा और अक्षय का बेली डांस करते हुए एक वीडियो सामने आया था, लेकिन अक्षय और नोरा के इस डांस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *