Fast Newz 24

Hockey World Cup: भारत के पास आज क्वार्टर फाइनल मे पहुँचने का है आखिरी मौका

Hockey World Cup: ऑलराउंडर सेंटर हाफ हार्दिक सिंह (Hardik Singh) जांघ की मांसपेशी में आए... The post Hockey World Cup: भारत के पास आज क्वार्टर फाइनल मे पहुँचने का है आखिरी मौका appeared first on Fast Newz 24.
 
Hockey World Cup: भारत के पास आज क्वार्टर फाइनल मे पहुँचने का है आखिरी मौका

Hockey World Cup: ऑलराउंडर सेंटर हाफ हार्दिक सिंह (Hardik Singh) जांघ की मांसपेशी में आए खिंचाव से उबर नही पाने के कारण New Zealand के खिलाफ रविवार को भुवनेश्वर में खेले जाने वाले क्रॉसओवर मैच सहित पूरे हॉकी विश्व कप से बाहर हो गये हैं, जिससे भारत के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है।

Hockey World Cup: रविवार को New Zealand के खिलाफ राज कुमार पाल उतर सकते हैं, जो मेहनती और चतुर आक्रामक सेंटर हाफ हैं, हालांकि अनुभव में बहुत कम हैं। रविवार को India-New Zealand पर जीत दर्ज करने की पुरजोर कोशिश करेगा।

Mohammad Siraj ने बनाया रिकॉर्ड, दुनियाभर के गेंदबाज रह गए पीछे

Hockey World Cup: भारत को न्यूजीलैंड पर दर्ज करनी है, तो लय में दिख रहे आकाशदीप सिंह, शमशेर सिंह और मनदीप सिंह को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। भारत की मध्यपंक्ति में खासतौर पर अनुभवी सेंटर हाफ Manpreet Singh को ज्यादा धैर्य और चतुराई दिखा राज कुमार पाल और विवेक सागर प्रसाद का मार्गदर्शन करने के साथ उनके साथ कदमताल करनी होगी।

Hockey World Cup: भारत के लिए अच्छी बात यह है कि पिछले वर्ष FIH Pro League में न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों मैच जीते थे। पहले मैच 7-4 से बड़ी जीत दर्ज की थी, तो दूसरे में थोड़ा पसीना बहाना पड़ा था। हालांकि यह मैच भी 4-3 से जीतने में सफल रहा था। हरमनप्रीत सिंह व मनदीप सिंह ने तीन- तीन गोल अब किये थे। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रॉसओवर में जीत के लिए प्रो-लीग मैचों के शानदार प्रदर्शन को दोहराना होगा।

Hardik के चोट के चलते बाहर होने व Simranjeet Singh खराब फॉर्म से जूझने के कारण मेजबान टीम के आक्रमण और रक्षण की दो मजबूत कड़ी अब कुछ कमजोर नजर आ रही है। भारतीय कप्तान Harmanpreet Singh माना की हम गोल के मौके तो बना रहे हैं, लेकिन भुना नहीं पा रहे हैं। इसमें सुधार करना होगा। खासकर भारतीय टीम पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में नहीं बदल पा रही है।

The post Hockey World Cup: भारत के पास आज क्वार्टर फाइनल मे पहुँचने का है आखिरी मौका appeared first on Fast Newz 24.