Fast Newz 24

Sunil Holkar Dies: TMKOC के अभिनेता सुनील होल्कर का 40 की आयु मे निधन, मनोरंजन जगत को बड़ा झटका

Sunil Holkar Passed Away: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) के साथ साथ कई हिंदी... The post Sunil Holkar Dies: TMKOC के अभिनेता सुनील होल्कर का 40 की आयु मे निधन, मनोरंजन जगत को बड़ा झटका appeared first on Fast Newz 24.
 
Sunil Holkar Dies: TMKOC के अभिनेता सुनील होल्कर का 40 की आयु मे निधन, मनोरंजन जगत को बड़ा झटका

Sunil Holkar Passed Away: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) के साथ साथ कई हिंदी और मराठी टीवी सीरियल से दर्शकों का Entertainment करने वाले अभिनेता सुनील होलकर (Actor Sunil Holkar Passed Away) का निधन हो गया है।

वो 40 साल के थे। उनके परिवार में उनकी मां, पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं। उन्होंने आखिरी बार नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘गोष्ट एका पैठाणीची’ में काम किया था। वो नाटक, फिल्म्स और टीवी सीरियल्स तीनों माध्यमों से दर्शकों का मनोरंजन करते थे।

Santokh Singh Death: भारत जोडो यात्रा के दौरान कॉंग्रेस सांसद संतोख सिंह का हार्ट अटैक से निधन

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक Sunil पिछले कुछ दिनों से लिवर सोरायसिस (liver psoriasis) से पीड़ित थे। उन्होंने इलाज भी शुरू कर दिया था, लेकिन शुक्रवार 13 जनवरी को उनकी मौत हो गई। तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल (Tarak Mehta ka ooltah chashma) में उनके किरदार को दर्शक आज भी याद करते हैं।

सुनील को अपनी मौत का एहसास हो गया था। इसलिए अपने दोस्त को उन्होंने अपना आखिरी मैसेज व्हाट्सऐप स्टेटस पर साझा करने कहा था, जहां उन्होंने लिखा था कि ‘उनकी ये लास्ट पोस्ट है। वो सभी को अलविदा करने से पहले उन्हें मिले प्यार के लिए थैंक यू “Thank You” कहना चाहते हैं और अगर उनसे गलती हुईं तो वो माफी मांगते हैं और उनका ये मैसेज उनका दोस्त उनकी तरफ से पोस्ट कर रहा है’।

Sunil Holkar ने अशोक हांडे के चौरंग नाट्य संस्थान में कई सालों तक काम किया था। उन्हें विशेष रूप से एक अभिनेता और कथावाचक के रूप में जाना जाता था। उन्होंने 12 साल से ज्यादा थिएटर के जरिए रंगभूमि की सेवा की। सुनील महज 40 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। सुनील होलकर का निधन (Sunil Holkar Death) फैंस के लिए काफी बड़ा झटका है।

The post Sunil Holkar Dies: TMKOC के अभिनेता सुनील होल्कर का 40 की आयु मे निधन, मनोरंजन जगत को बड़ा झटका appeared first on Fast Newz 24.