Fast Newz 24

Organic Farming : जैविक खेती करने पर किसानों को मिलेंगे 6500 रुपये प्रति एकड़, यहाँ करें आवेदन

बिहार कृषि विभाग (Bihar agriculture department) के मुताबिक जैविक खेती (Organic Farming) करने वाले किसानों... The post Organic Farming : जैविक खेती करने पर किसानों को मिलेंगे 6500 रुपये प्रति एकड़, यहाँ करें आवेदन appeared first on Fast Newz 24.
 
Organic Farming : जैविक खेती करने पर किसानों को मिलेंगे 6500 रुपये प्रति एकड़, यहाँ करें आवेदन

बिहार कृषि विभाग (Bihar agriculture department) के मुताबिक जैविक खेती (Organic Farming) करने वाले किसानों को 6500 रुपये प्रति एकड़ दिये जाएंगे। किसानों को ये राशि जैविक प्रोत्साहन योजना (Jaivik Protsahan Yojana) के तहत दिए जाएंगे। इस राशि को पाने के लिए किसानों के पास 2.5 एकड़ जमीन होनी चाहिए। 2.5 एकड़ जमीन पर किसानों को कुल 16 हजार 250 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके लिए किसान को बिहार कृषि विभाग (bihar agriculture department) की वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। किसी भी तरह की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180- 1551 पर भी कॉल कर मदद ली जा सकती है।

क्या होती है रसायनिक और जैविक खेती? क्या होता है दोनों मे अंतर?

रासायनिक और जैविक खेती (Organic Farming) में बड़ा अंतर खर्च का होता है। अगर 1 एकड़ खेती रासायनिक तौर पर की जाए तो खर्च 30 हजार रुपये प्रति एकड़ तक हो जाता है। वहीं जैविक खेती में मात्र 5 हजार का खर्चा प्रति एकड़ पर आता है। वहीं, अगर कमाई की बात करें तो रासायनिक की तुलना में जैविक खेती में 20% से अधिक मुनाफा भी किसान को होता है। वहीं जैविक खेती का माल बेचने में भी आसानी होती है और बड़ी संख्या में उसके खरीदार मिलते हैं।

Satya Pal Malik को क्या दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया? CBI ने भेजा समन

जैविक खेती करने के क्या लाभ हैं?

जैविक खेती के कितने ही लाभ हैं। इस पद्धति को अपनाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति (soil fertility) लम्बे समय तक बनी रहती है, साथ ही सिंचाई अंतराल में वृद्धि होती है। इस पद्धति की खेती में लागत भी कम आती है। वहीं पर्यावरण पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है। भूजल को बढ़ावा मिलता है और स्वास्थ्यवर्धकऔर रसायन से मुक्त अनाज प्राप्त होता है।

The post Organic Farming : जैविक खेती करने पर किसानों को मिलेंगे 6500 रुपये प्रति एकड़, यहाँ करें आवेदन appeared first on Fast Newz 24.