Fast Newz 24

Crude Oil: भारत का टॉप सप्लायर देश बना रूस, सऊदी अरब और इराक रह गए पीछे

Crude Oil: क्रूड की ऊंची कीमतों का महंगाई पर कम से कम असर पड़े इसके... The post Crude Oil: भारत का टॉप सप्लायर देश बना रूस, सऊदी अरब और इराक रह गए पीछे appeared first on Fast Newz 24.
 
Crude Oil: भारत का टॉप सप्लायर देश बना रूस, सऊदी अरब और इराक रह गए पीछे

Crude Oil: क्रूड की ऊंची कीमतों का महंगाई पर कम से कम असर पड़े इसके लिए भारत सरकार पश्चिमी देशों के दबाव पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है। स्थिति ये है कि अक्टूबर के महीने में रूस भारत का सबसे बड़ा कच्चा तेल सप्लायर बन कर उभरा है।

स्थिति ये है कि महंगे क्रूड के खेल में देश के पारंपरिक सप्लायर रूस से पीछे छूट चुके हैं। दरअसल रूस (Russia) भारत को छूट के साथ कच्चा तेल ऑफर कर रहा है। इसी वजह से भारत रूस से लगातार सप्लाई बढ़ा रहा है। वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में कच्चे तेल की कुल खरीद 5 प्रतिशत बढ़ी है और रूस से खरीद में 8 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है।

Russia Becomes top supplier of Crude Oil, to India

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर के महीने में रूस ने भारत को 9.46 लाख बैरल प्रति दिन कच्चे तेल की सप्लाई की है। जो कि किसी एक महीने का सबसे ऊंचा स्तर है। अगर देश की कुल खरीद में हिस्सेदारी को देखें तो अक्टूबर के महीने में भारत ने अपनी कुल खरीद का 22 प्रतिशत हिस्सा रूस से लिया है। इराक का हिस्सा 20.5 प्रतिशत और सऊदी अरब का हिस्सा 16 प्रतिशत है। वहीं भारत की रूस से हुई तेल खरीद (India Russia Crude Oil) इसी अवधि में यूरोपियन यूनियन के द्वारा रूस से हुई खरीद से भी 34 प्रतिशत अधिक है। फिलहाल हर दिन 10 लाख बैरल की खरीद के साथ चीन रूस का सबसे बड़ा तेल ग्राहक है। वहीं अक्टूबर के दौरान किसी एक दिन में भारत ने रूस से फ्यूल ऑयल खरीद का रिकॉर्ड भी बनाया। जब एक दिन में भारत ने 10.6 लाख बैरल तेल आयात किया था।

रूस से इंपोर्ट बढ़ाने की मुख्य वजह कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में उछाल है। रूस यूक्रेन संकट (Russia Ukraine Crisis) के साथ ब्रेंट क्रूड की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंच गई हैं। वहीं ओपेक देशों के द्वारा उत्पादन में कटौती के ऐलान से कीमतें गिरावट के बाद भी 90 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर ही बनी हुई हैं। वहीं दूसरी तरफ पश्चिमी देशों के द्वारा प्रतिबंधों के चलते रूस भारत को बेहद आकर्षक दरों पर कच्चा तेल ऑफर कर रहा है। भारत सरकार लगातार ये कह रही है कि उसके लिए भारतीयों के हित सबसे पहले हैं और वो वहीं से तेल खरीदेगी जहां से उसे ज्यादा बेहतर कीमतें मिलेंगी।

फिलहाल इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है कि रूस किस दरों पर तेल की बिक्री कर रहा है। हालांकि मीडिया में आई रिपोर्ट्स के अनुसार जब ब्रेंट 120 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास कारोबार कर रहा था। तब रूस भारत को 25 से 35 डॉलर प्रति बैरल की छूट के साथ तेल दे रहा था। फिलहाल क्रूड (Crude Oil Price)में गिरावट के साथ छूट कम हुई है लेकिन अभी भी भारत को मौजूदा दरों के मुकाबले काफी कम भाव पर रूस से तेल मिल रहा है। सरकार अब कच्चे तेल की खरीद बढ़ा रही है जिससे इन सस्ती दरों का असर रिटेल कीमतों पर देखने को मिले।

The post Crude Oil: भारत का टॉप सप्लायर देश बना रूस, सऊदी अरब और इराक रह गए पीछे appeared first on Fast Newz 24.