Santokh Singh Death: भारत जोडो यात्रा के दौरान कॉंग्रेस सांसद संतोख सिंह का हार्ट अटैक से निधन

Congress की Bharat Jodo Yatra इस वक्त Punjab में है। कुछ देर पहले यात्रा में साथ चल रहे Congress MP Santokh Singh को हार्ट अटैक आ गया। तबीयत बिगड़ता देख तुरंत उनको फगवाड़ा के विर्क अस्पताल ले जाया गया है.
वहां पर उनका कुछ देर इलाज चला मगर उनकी मौत हो गई। वो कांग्रेस नेता Rahul Gandhi के साथ चल रहे थे। बाद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा (Rahul Gandhi’s Bharat Jodo Yatra) को रोका और तुरंत अस्पताल के लिए रवाना हुए. जिसके बाद उनकी मौत हो गई है। संतोखी जालंधर संसदीय क्षेत्र से 2014 और 2019 में चुनाव जीते थे.
NDTV से रविश कुमार के बाद अब लगी इस्तीफ़ों की झड़ी, इन लोगों ने दिया इस्तीफा
उनके निधन पर Punjab CM Bhagwant Maan ने ट्वीट करते हुए लिखा कि Jalandhar से Congress MP Santokh Singh Choudhary के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।चौधरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली पदयात्रा में फिल्लौर में भाग लेते समय बेहोश हो गए थे। यात्रा में मौजूद रहे बाजवा ने बताया कि चौधरी को फगवाड़ा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन (Congress MP Santokh Singh Died) हो गया। भारत जोड़ो यात्रा अपने पंजाब चरण के तहत शनिवार सुबह यहां लाढ़ोवाल से आगे बढ़ी थी.
Congress Leader Rahul Gandhi की अगुवाई में Bharat Jodo Yatra लाढ़ोवाल से फिर शुरू हुई थी। इस पदयात्रा ने Lohri Festival के कारण शुक्रवार को एक दिन का विराम लिया था। यात्रा का पंजाब चरण बुधवार को Fatehgarh Sahib में सरहिंद से शुरू हुआ था। यात्रा के दौरान कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद मनीष तिवारी, गुरजीत सिंह औजला, कपूरथला विधायक राणा गुरजीत सिंह, पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला और पार्टी के अन्य नेताओं ने गांधी के साथ पदयात्रा की।
The post Santokh Singh Death: भारत जोडो यात्रा के दौरान कॉंग्रेस सांसद संतोख सिंह का हार्ट अटैक से निधन appeared first on Fast Newz 24.