हरियाणा के लाल ने किया प्रदेश का नाम रोशन, माउंट एलब्रुस फतेह कर बना दिया रिकॉर्ड

Hisar के आदमपुर के गांव मलापुर निवासी रोहताश खिलेरी बिश्नोई ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एलब्रुस को फतेह कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। इससे पहले भी रोहताश माउंट एलब्रुस को फतेह कर चुका है।
इससे पहले भी माउंट एलब्रुस किया है फतेह
जानकारी के लिए बता दे की इससे पहले भी रोहताश ने वर्ष 2020 में यूरोप महाद्वीप की चोटी माउंट एलब्रुस को फतह किया था। अब एक बार फिर रोहतास ने 15 अगस्त को 24 घंटे माउंट एलब्रुस चोटी पर रुकने का प्रयास किया परंतु Weather के खराब होने के कारण उसे वापस लौटना पड़ा। रोहतास बिश्नोई ऐसे पहले इंसान बन गए हैं जिसनें Winter और Summer दोनों सीजन में यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस को फतेह किया।
Latest news: Film City in Noida: 1510 करोड़ की लागत से नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी फिल्म सिटी, सीएम योगी ने दिये खास निर्देश
तेज तूफान भी नहीं रोक पाये कदम
रोहताश बिश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि यूरोप महाद्वीप की ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर हड्डियों को गला देने वाली ठंड और तेज तूफान आता है जो आगे बढ़ने में रुकावट पैदा करता है। वही रात के समय तापमान -30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। ऐसे में वहां पर 24 घंटे तक रहना काफी बड़ा चैलेंज था। किसी तरह उसने अपनी Training और अनुभव के जरिए चोटी पर 4 घंटे बिताएं, परंतु मौसम खराब होने के कारण रेस्क्यू टीम ने उसे वापस नीचे बुला लिया। जिस कारण उनका शिखर पर 24 घंटे रहने का चैलेंज पूरा नहीं हो सका।
अफ्रीका के पहाड़ पर भी रहे एक घंटा
इसके अलावा रोहताश ने बताया कि वह वर्ष 2020 में भी इस चोटी को फतेह कर चुके हैं। उसने बताया कि इस अभियान के दौरान उसे हाय लाइफ कंपनी के डायरेक्टर संजीव निश्चल ने इंस्पायर किया था। उसने कहा कि वह माउंट एलब्रुस चोटी पर 24 घंटे रहने के विश्व रिकॉर्ड को पूरा कर लेते लेकिन खराब मौसम के चलते उन्होंने इस मिशन को टाल दिया। 21 March 2021 में अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर 24 घंटे रहे थे। जिस वजह से आज वह दुनिया के पहले ऐसे पर्वतारोही है जो किलिमंजारों चोटी पर 24 घंटे तक रुका था।