गुजरात के Valsad मे कबाड़ के गोदामों मे भीषण आग की खबर, फायर ब्रिगेड आग बुझाने मे जुटी-Photos

valsad gujarat

Image Credit: ANI

Gujarat राज्य के वलसाड (Valsad) के वापी (Vapi) इलाके में 10 कबाड़ के गोदामों (Junkyard) में आज सुबह भीषण आग (Fire) लगने की खबर है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर आग को बुझाने का काम कर रही हैं।

fire in scrapyard
image credit: ANI

इससे पहले भी गुजरात के वलसाड (Gujarat’s Valsad) में एक दवा कंपनी में अचानक हुए विस्फोट के बाद आग लग गई थी। उस घटना में 2 लोगों की मौत भी हो गई और 2 अन्य लोग घायल भी हुए थे। देश में गर्मी का मौसम शुरू होने के बाद कई जगह पर आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

Hardeep Singh Puri बोले- मुझे पूरा विश्वास है, 2047 तक भारत बनेगा विश्वगुरु- राष्ट्रीय युवा सम्मेलन 2023

valsad
image credit: ANI

Tamil NAdu के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी भी दी है कि मदुरै में एक पुराने स्पेयर पार्ट्स के गोदाम में भीषण आग (Spare Parts Warehouse fire) लग गई। अधिकारियों के मुताबिक आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। जबकि सोमवार को मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में एक फर्नीचर गोदाम (Furniture House Fire in Mumbai) में भीषण आग लग गई थी। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा था कि ये आग मुंबई के जोगेश्वरी इलाके (Jogeshwari Area) में राम मंदिर के पास सुबह 11 बजे लगी थी। आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

ani
image credit: ANI

जबकि मुंबई शहर में दूसरी बड़ी आग सोमवार शाम करीब 4:50 बजे आनंद नगर (मलाड पूर्व) में Appa Pada Slum में लगी। इस आग पर लगभग 4 घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद रात करीब 9.35 बजे काबू पाया जा सका। आग पर जब तक काबू पाया गया, तब तक आग लगभग 2,000 झोपड़ियों को जला चुकी थी। इस आगजनी में एक शख्स की मौत हो गयी थी। जबकि लापता बताए जा रहे लोगों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक झोपड़ियों में एलपीजी सिलेंडर फटने (LPG Cylinder Blast) के कारण आग तेजी से फैली। साथ ही झुग्गी एक पहाड़ी इलाके में जंगल की जमीन पर स्थित है। इसके कारण मुंबई फायर ब्रिगेड (Mumbai Fire Brigade) को मौके पर पहुंचने में समय लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *