UP Nikay Chunav 2023 : अखिलेश यादव की सपा पार्टी को लगा बड़ा झटका, इस पूर्व विधायक ने छोड़ा साथ

UP Nikay Chunav 2023 : अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav 2023) के बीच तगड़ा झटका लग चुका है। बता दें कि पूर्व विधायक अखिलेश की सपा पार्टी को छोडकर मायावती कि पार्टी बीएसपी (BSP) में शामिल हो गए हैं।
अब बीएसपी ने प्रयागराज से पूर्व विधायक को ही अपना प्रत्याशी बना दिया है। इस सीट से पूर्व विधायक सईद अहमद (Syed Ahmad) को बीएसपी ने अपना प्रत्याशी बनाया है।
बहुजन समाज पार्टी ने रविवार देर रात प्रयागराज में अपने मेयर उम्मीदवार का एलान कर दिया है। पार्टी ने सपा के पूर्व विधायक सईद अहमद (Syed Ahmed) पर प्रयागराज मेयर पद के लिए अपना दांव लगाया है। दूसरी ओर इस सीट पर सपा ने अजय श्रीवास्तव (Ajay Srivastava) को अपना मेयर उम्मीदवार (Mayor Candidate) बनाया है। हालांक पहले इस सीट पर बीएसपी से अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा थी। लेकिन बीते दिनों मायावती ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया था।
आज ये उम्मीदवार दर्ज करेंगे नामांकन
अब प्रयागराज से BSP Candidate सईद अहमद और SP Candidate अजय श्रीवास्तव अपना नामांकन सोमवार को करेंगे। इस सीट पर UP BJP ने उमेश चंद्र गणेश केशरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। BJP Candidate भी प्रयागराज में सोमवार को ही नामांकन दाखिल करेंगे। दरअसल, पहले चरण के अंतर्गत नामांकन दाखिल करने का सोमवार को अंतिम दिन है। सभी उम्मीदवारों नामांकन को देखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
गौरतलब है कि राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने नौ अप्रैल को UP Nikay Chunav 2023 Notification जारी करते हुए यहां पत्रकारों को बताया कि चुनाव दो चरणों में चार मई तथा 11 मई को होगा जबकि 13 मई को मतों की गिनती की होगी। कुमार ने बताया, ‘राज्य के 760 Nagar Nikay Chunav के अन्तर्गत कुल 14,684 पदों पर चुनाव होंगे।’ उन्होंने बताया कि इनमें 17 महापौर, 1420 पार्षद, नगर पालिका परिषदों के 199 अध्यक्ष, नगर पालिका परिषदों के 5327 सदस्य, नगर पंचायतों के 544 अध्यक्ष और नगर पंचायतों के 7178 सदस्यों के निर्वाचन के लिये चुनाव होगा।
The post UP Nikay Chunav 2023 : अखिलेश यादव की सपा पार्टी को लगा बड़ा झटका, इस पूर्व विधायक ने छोड़ा साथ appeared first on Fast Newz 24.