Ram Navami 2023: इस दिन आने वाली है रामनवमी, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजन का समय और विधि

ram navami 2023

Ram Navami 2023, Religion: हिंदू धर्म में वैसे तो बहुत ही सारे त्योहार मनाए जाते है और सभी का अपना अलग महत्व भी होता है। लेकिन इनमें रामनवमी के पर्व (Ram Navami) को बेहद ही खास माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इसी पवित्र दिन पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम (Shri Ram Birthday) का जन्म हुआ था।

हिन्दू पंचांग के अनुसार राम नवमी का पर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है।

इसी दिन को राम जन्मोत्सव (Ram Janmotsav) के रूप मे मनाया जाता है। इस साल रामनवमी (Ram Navami 2023) का पर्व 30 मार्च को आ रहा है इस दिन भक्त भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा और व्रत (Ram Navami Vrat and Puja) करते है। रामनवमी के दिन श्रीराम मंदिरों (Shri Ram Temple) में भक्तों की भारी भीड़ लगी रहती है। आइए आज हम आपको अपने इस छोटे से लेख द्वारा रामनवमी व्रत पूजन का शुभ समय बता रहे है तो आइए जानते है।

Chaitra Navratri 2023 इस दिन से हो रही है शुरू, जानिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और विधि विधान

Ram Navami Vrat, Pujan Vidhi, Date and Shubh Muhurat राम नवमी के व्रत और पूजन विधि, शुभ मुहूर्त कब है?

हिन्दू धार्मिक पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की ‘नवमी तिथि का आरंभ 29 मार्च को रात 9 बजकर 7 मिनट पर हो रहा है और इसका समापन 30 मार्च को रात्रि 11 बजकर 30 मिनट पर हो जाएगा।’ ऐसे में ‘राम लला के पूजन का मुहूर्त 30 मार्च को सुबह 11 बजकर 17 मिनट से 1 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।’

‘आपको बता दें कि इस शुभ दिन पर भगवान श्रीराम का विधिवत पूजन करना चाहिए और प्रभु का केसर युक्त दूध से अभिषेक करें फिर घर में रामायण का पाठ करें। मान्यता है कि जहां भी रामायण का पाठ किया जाता है प्रभु श्रीराम और उनके भक्त हनुमान वहां वास जरूर करते है और यह भी माना जाता है कि इन स्थानों पर सुख समृद्धि और वैभव सदैव बना रहता है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *