मुंबई मे खुला भारत का पहला Apple Store तो पाकिस्तानी लोगों ने अपने ही देश को कर दिया जलील

Pakistan React On AppleStore : भारत (India) के मुंबई (Mumbai) में हाल ही में देश का पहला एप्पल स्टोर (Apple Store) मुंबई में आम लोगों के लिए खोला गया।
इस मौके पर एप्पल के सीईओ टिम कुक (Tim Cook) भी मौजूद थे। इसकी खुशी भारत के लोगों को थी, लेकिन भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) के लोगों ने इस पर अपने रिएक्शन ट्विटर (Twitter) के जरिए जाहिर किए।
Congratulations to India
on the opening of the first Apple store in Mumbai. Indians truly deserve the applause #AppleIndia #AppleStoreMumbai pic.twitter.com/gB9kuJMK2a
— Nida Khan Yousufzai (@NidaYousufzai) April 18, 2023
उन्होंने इस मौके पर पाकिस्तानी लोगों ने अपने ही देश Pakistan के आर्थिक हालात का मजाक भी उड़ा दिया। एक ओर भारत में एप्पल का पहला स्टोर (Apple Store in Mumbai) खुला है। वहीं, पाकिस्तान की बिगड़ती आर्थिक स्थिति (Pakistan Economy Crisis) ने नागरिकों की हालत और भी खराब कर दी है।
Islamabad : पाकिस्तान सरकार ने सूप्रीम कोर्ट को बताई हैरानी वाली वजह, भारत से युद्ध के खतरे की चिंता
भारत और पाकिस्तान को एक ही साथ आजादी मिली थी, लेकिन आज के हालात कुछ और ही हैं। भारत में जहां आए दिन नई-नई चीजें सामने आ रही है। वहीं पाकिस्तान दिन-ब-दिन पुराने खस्ता हालत में पहुंच रहा है।
पाकिस्तान के लोगों ने उड़ाया अपने ही देश का मज़ाक
Pic 1 : India's apple store
Pic 2 : Pakistan's apple store pic.twitter.com/P2hO7wVxZV— 𝘔𝘶𝘻𝘢𝘮𝘮𝘪𝘭 𝘒𝘩𝘢𝘯 (@imuzammil__) April 18, 2023
Mumbai Apple Store : पाकिस्तान के कई लोगों ने भारत में एप्पल स्टोर (#Applestore) खोलने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारत को बधाई भी दी। कुछ लोगों ने अपने देश का भारत से तुलना करते हुए मजाक भी बनाया। एक यूजर ने पाकिस्तान के फल मार्केट में सेब बेचते हुए तस्वीर के साथ भारत में एप्प्ल स्टोर की फोटो लगाते हुए लिखा कि ये हमारा एप्प्ल स्टोर है और दूसरा भारत का।
2 Nation Theory
Apple CEO Tim Cook opens the gates to India's first Apple store at Mumbai's Bandra Kurla Complex.Pakistan CEO Shehbaaz Shariff still trying to open the gates of IMF store. pic.twitter.com/w5SL6vYzNM
— Molly (@ashley_20030717) April 18, 2023
पाकिस्तान की हालात इतनी खराब हो चुकी है है कि वहां के लोग रोजमर्रा की चीजों के लिए परेशान हो रहे है। इस दौरान पाकिस्तान लगातार IMF से भी बेलआउट पैकेज डील को पूरी करने की कोशिश कर रहा है। इस पर भी पाकिस्तानी लोगों ने चुटकी लेते हुए कहा कि जहां भारत एप्पल स्टोर खोल रहा, उसी वक्त पाकिस्तान IMF से बेल आउट पैकेज की डील तक नहीं कर पा रहा है।
The post मुंबई मे खुला भारत का पहला Apple Store तो पाकिस्तानी लोगों ने अपने ही देश को कर दिया जलील appeared first on Fast Newz 24.